Thursday, November 1, 2018

What is income tax

इनकम टैक्स यानी आयकर। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट होता है कि यह हमारी आमदनी पर लगने वाला टैक्स है। हर साल हमें अपनी आमदनी का निर्धारित हिस्सा सरकार को देना पड़ता है। सरकार हमसे यह हिस्सा यानी टैक्स क्यों वसूलती है? सबसे पहले यही जानते हैं।

दरअसल सरकार अपने अधिकार क्षेत्र के अंदर रहने वाले लोगों और संस्थानों को जो Security, Administration और नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराती है। इन सारी चीजों पर उसे बड़ी मात्रा में खर्च करना पड़ता है। इस खर्च को भारत सरकार टैक्स लगाकर पूरा करती है। भारत समेत पूरी दुनिया में टैक्स दो तरीके से लिया जाता है।

पहला, लोगों की आमदनी में से कुछ हिस्सा लेकर यानी प्रत्यक्ष कर (Direct Tax)दूसरा, कुछ सेवाओं और वस्तुओं के उपभोग पर कुछ शुल्क लगाकर यानी परोक्ष कर (Indirect Tax)

डायरेक्ट टैक्सों में सबसे बड़ा टैक्स Income tax है। हर साल तय नियम-निर्देशों के मुताबिक सरकार देश के उन सभी नागरिकों और संस्थाओं से Income Tax वसूल करती है, जिनकी आमदनी टैक्स भरने योग्य होती है। इसमें व्यक्तिगत, संयुक्त परिवार, कंपनियां, फर्म, संगठन, संस्थाएं आदि शामिल किए जाते हैं। सभी से उसकी Income के अनुसार अलग-अलग Income Tax लिया जाता है।

No comments:

Post a Comment

https://g.page/r/CXkwLoxS1tiqEBM/review